17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ये हैं अनूप जलोटा की ‘शिष्या’ जसलीन, बिग बाॅस में खोले राज…

ये हैं अनूप जलोटा की ‘शिष्या’ जसलीन, बिग बाॅस में खोले राज…

7

 टीवी पर रियलिटी गेम शो बिग बॉस 12 का आगाज हो चुका है। इस बार नए कलेवर में दिख रहे शो में सबसे ज्यादा किसी की चर्चा हो रही है तो वो हैं “भजन सम्राट” अनूप जलोटा की चर्चा की ख़ास वजह भी। एक तो अनूप जलोटा जिस तरह शांत-गंभीर इंसान माने जाते हैं, उनका बिग बॉस के विवादित घर में जाना ही हैरान करने वाला है। दूसरी चर्चा की सबसे बड़ी वजह उनकी कथित प्रेमिका और शिष्या जसलीन मथारू हैं जो उम्र में उनसे 28 साल छोटी हैं। आइए जानते हैं बिग बॉस में अनूप जलोटा के साथ एंट्री करने वाली मथारू आखि‍र हैं कौन?

बता दें कि जसलीन केवल एक सिंगर ही नहीं, बल्कि एक ट्रेन्ड डांसर भी हैं। वे भरतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा और बेले डांसिग में महारत हासिल कर चुकी हैं। अनूप जलोटा भी जसलीन की खूबसूरती और डांसिंग स्किल के कायल हैं। प्रीमियर में उन्होंने इसका खुलासा भी किया।

बता दें जसलीन के पिता फिल्ममेकर हैं। वह अपने पि‍ता की फिल्म “लव डे” में बतौर सिंगर गाना गा चुकी हैं। गौर करने वाली बात है कि जसलीन और सिंगर अनूप जलोटा ने बिग बाॅस में आते ही कई राज खोले, दोनों ने कहा कि वो काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे को पसंद करते हैं। बिग बाॅस के घर में जाते ही दोनों पर जमकर सवाल जवाब शुरू हो गए हैं। बिग बाॅस के पहले एपिसोड में इन दोनों ने एक जोड़ी के तौर पर हिस्सा लिया है।

अगर आप पत्रकार बनना चाहते हैं तो हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में संपर्क करें

यह भी देखें-