17.6 C
New York
Thursday, September 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अंडमान और निकोबार कमान ने मनाया गणतंत्र दिवस

अंडमान और निकोबार कमान ने मनाया गणतंत्र दिवस

7

73वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज 26 जनवरी 2022 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के नेताजी स्टेडियम में औपचारिक परेड का आयोजन किया गया। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (सेवानिवृत्त) ने मुख्य अतिथि के तौर पर परेड का निरीक्षण किया। भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर संदीप आर ने परेड का नेतृत्व किया। सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल तथा अंडमान और निकोबार पुलिस के दलों ने परेड में हिस्सा लिया।

परेड में मुख्य अतिथि के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के दौरान एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर ने पुष्पों की वर्षा की और ध्वजारोहण के समय सलामी दी गई। प्रत्येक परेड दल का प्रतिनिधित्व एक अधिकारी, एक जूनियर कमीशंड अधिकारी और पंद्रह अन्य रैंकों द्वारा किया गया था। परेड में भाग लेने वाले दलों का गर्व और जोश अंडमान निकोबार कमान में सभी हथियारों के एकीकरण तथा संयुक्त कौशल संस्कृति के विकास को दर्शाता है। इस आयोजन के दौरान सभी सरकारी दिशानिर्देशों और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया गया ।