17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood अक्षय कुमार संग इस फिल्म में नजर आ सकती हैं मानुषी छिल्लर

अक्षय कुमार संग इस फिल्म में नजर आ सकती हैं मानुषी छिल्लर

3

मिस इंडिया 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर की चर्चा जोरों पर है कि वे अक्षय कुमार संग हिन्दी सिनेमा में कदम रख सकती है। हालांकि मानुषी छिल्लर ने कई बार खुद से अभिनेता आमिर खान के साथ काम करने की इच्छा जताई है। अब आ रही खबरों के मुताबिक आमिर खान तो नहीं, लेकिन फैंस सिल्वर स्क्रीन पर मानुषी छिल्लर को अक्षय कुमार के अपोजिट देख सकते हैं।
बता दें कि मानुषी और अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में साथ काम करते नजर आएंगे। फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूसर करेगा। सूत्रों के मुताबिक, मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार के अपोजिट बड़ा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक के लिए चुन लिया गया है। इस ऐतिहासिक ड्रामा को चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करेंगे।
मानुषी फिल्म में संयुक्ता का रोल निभाएंगी। फिल्म में अक्षय कुमार और उनका रोमांस दिखाया जाएगा। आदित्य चोपड़ा को लगता है कि मानुषी का स्क्रीन प्रेजेंटेशन अच्छा है। चर्चा है कि इन दिनों मानुषी डेब्यू की तैयारी में बिजी हैं। वे एक्टिंग और डांस वर्कशॉप अटेंड कर रही हैं। पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक उनके जीवन पर आधारित है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों मानुषी के फराह खान की फिल्म में काम करने की खबर भी सामने आई थी। वहीं मानुषी के रणवीर सिंह के साथ भी काम करने की अफवाह उड़ी थी। अब मानुषी किसके साथ डेब्यू करने जा रही हैं इसके बारे में अभी तक मिस वर्ल्ड की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।