17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा यह दशक उत्तराखंड...

शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा

4
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जो भी हमने संकल्प लिए हैं,  उस पर आज से ही हमारी सरकार काम करना शुरू करेगी।  हम कल कैबिनेट की पहली बैठक करेंगे।  उसके जरिए हम बहुत सारी जानकारी देंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा , मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पूरी टीम को अपनी ओर से बधाई देता हूं। मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका यह मंत्रिमंडल कामयाब होगा।
मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, पुष्कर सिंह धामी युवा और ऊर्जावान मंत्री हैं। अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने उत्तराखंड का जिस तरह से विकास किया वो अद्भुत था। उत्तराखंड की जनता ने भाजपा और धामी को अपना आशीर्वाद दिया, उनके नेतृत्व में उत्तराखंड नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।