17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood शूटिंग के बाद अक्षय कुमार ने तान दी फाइट मास्टर पर पिस्तौल

शूटिंग के बाद अक्षय कुमार ने तान दी फाइट मास्टर पर पिस्तौल

9

बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर छाए रहते है अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म “सूर्यवंशी” की शूटिंग में व्यस्त चल रहे है। इससे पहले अक्षय अपनी फिल्म “लक्ष्मी बम” के पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बने रहे थे। वहीं फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग के बाद अक्षय ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने रोहित शेट्टी के साथ फाइट मास्टर पर पिस्तौल ताने हुए है।

बता दें कि अक्षय कुमार ने फिल्म सूर्यवंशी के सेट पर ट्विटर के माध्यम से एक फोटो शेयर की है और इसके कैप्शन में लिखा है “जब आपके एक्शन खत्म हो जाते हैं और उस समय सिर्फ एक ही चीज बचती है और वह अपने फाइट मास्टर को गोली मार देना. ‘सूर्यवंशी’ अपने फाइट मास्टर से प्यार का इजहार कर रहा है जिसने पूरे महीने एक्शन से भरी चली शूटिंग के दौरान हमें सुरक्षित रखा”।

हांलाकि फिल्म में अक्षय के साथ कैट्रीना भी नजर आएगी इस फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है। यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी।