17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत नासाज, 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती

एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत नासाज, 3 दिन तक अस्पताल में भर्ती

6

बॉलीवुड के हि-मैन यानी एक्टर धर्मेंद्र की तबियत इन दिनों ठीक नहीं है। धर्मेंद्र को डेंगू हो गया था। डेंगू के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र की तबियत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र को तीन दिन के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। अब जब उनकी तबियत में थोड़ा सुधार नजर आया तो डॉक्टर्स ने सोमवार शाम को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। वो अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ थे। जिसके बाद वह घर आ गए हैं।

वहीं ऐसी खबरें थीं कि धर्मेंद्र अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सीधे लोनावाला स्थित अपने फार्महाउस जाएंगे। धर्मेंद्र अपने फार्महाउस पर जाना पसंद करते हैं और वहां काफी समय बिताते हैं। हालांकि, सोर्स के मुताबिक, वो घर पर आराम करेंगे और अब तक फार्महाउस में नहीं जाएंगे. जब तक वो ठीक नहीं हो जाते।