17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news ओडिशा में महाशिवरात्रि पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 20 श्रद्धालु घायल

ओडिशा में महाशिवरात्रि पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से 20 श्रद्धालु घायल

1

ओडिशा के राउरकेला शहर के बाहर स्थित भगवान शिव के एक मंदिर में जतिया बाबा पहाड़ी से पत्थर गिरने से शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगदड़ जैसे हालात बन गये, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 20 श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस ने कहा कि चार किलोमीटर लंबी चढ़ाई करके मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं ने लंबी कतार लगा रखी थी। इसी दौरान एक पत्थर गिर गया। हालांकि पत्थर किसी को सीधे नहीं लगा, लेकिन वहां भगदड़ मच गयी और कम से कम 20 श्रद्धालु घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे जोर से आवाज आई और किसी ने शोर मचाया कि पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।

इससे भगदड़ जैसे हालात बन गये और डर की वजह से श्रद्धालु इधर उधर भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने हालात को काबू में किया। बाद में श्रद्धालुओं को मंदिर जाने वाली पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया। अधिकतर घायलों ने कहा कि उन्होंने पत्थर गिरता हुआ नहीं देखा लकिन आवाज सुनी और भगदड़ में चोटिल हो गये। राउरकेला सरकारी अस्पताल में श्रद्धालुओं का इलाज करने वाले डॉक्टर पंडित साहू ने कहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। मामूली चोट आई हैं वो भी अधिकतर अफरा-तफरी की वजह से।