17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मदरसा भवन के उद्घाटन के दौरान 10वी की छात्रा पुरस्कार लेने चढ़ी...

मदरसा भवन के उद्घाटन के दौरान 10वी की छात्रा पुरस्कार लेने चढ़ी स्टेज तो भड़क गए मुस्लिम नेता, वीडियो वायरल

9

एजेंसी:-मलप्पुरम में एक मदरसा भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम चल रहा था जिसमें की मुस्लिम नेता मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। जब स्टेज पर एक लड़की को बुलया गया तो वे एकदम से भड़क गए।

केरल के मलप्पुरम में एक मदरसा भवन के उद्घाटन के दौरान ही मुस्लिम नेता बुरी तरह से भड़क गए। वह आयोजक को बुरा-भला भी कहने लगे और धमकाने लगे। दरअसल यहां पर प्राइज को देने के लिए एक 10वीं की स्टूडेंट को स्टेज पर बुला लिया गया था। यह देखते ही मुस्लिम नेता ने बुरी तरह भड़क गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफ़ी ज्यादा वायरल हो रहा है।

यहां रामपुरम जिले में एक मदरसा भवन का उद्घाटन हो रहा था। उद्घाटन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता पनक्कड़ सैयद अब्बास अली शिहाब मुख्य अतिथि बनकर वहा पर पहुंचे थे। जब पुरस्कार वितरण होने लगा तो एक दसवीं की छात्रा का नाम पुकारा गया। उसे पुरस्कार दिया गया। इसके बाद में मुख्य अतिथि महोदय नाराज हो गए और आयोजकों को एकदम से फटकारने लग गए।