Infused Water पीने के 5 फायदे | Hindi Health Tips

0

Infused Water शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का बेहतरीन उपाय है। इंफ्यूज़्ड वॉटर क्या है और इसकी कुछ रेसिपी हम आपको पहले ही बता चुके हैं. आइए जानते हैं इंफ्यूज़्ड वॉटर पीने के कुछ हेल्थ बेनेफिट्स…

1. पानी को स्वादिष्ट बनाए – इंफ्यूज़्ड वॉटर से सादा पानी एक स्वादिष्ट पेय लगता है जिससे आप इसे ज्यादा पीते हैं। देखा गया है कि सादा पानी पीने की तुलना में लोग जब इंफ्यूज़्ड वॉटर पीते हैं तो इसकी मात्रा सादे पानी से ज्यादा होती है। इंफ्यूज़्ड वॉटर में मौजूद अरोमा इसे एक अलग स्वाद देता है और पीने वाले को संतुष्टी मिलती है।

2. No सिंथेटिक flavours – इंफ्यूज़्ड वॉटर में जो भी फ्लेवर होता है वो नैचुरल होता है। बाज़ार में मिलने वाले पेय पदार्थों में सिंथेटिक फ्लेवर्स होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

3. वज़न कम करे – सादे पानी के मुकाबले इंफ्यूज़्ड वॉटर ज्यादा पिया जाता है जिसके कारण पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है। खाना कम और पानी ज्यादा पीने से वज़न कम करने में सहायता मिलती है।

4. कोल्ड ड्रिंक और ज्यूस का बेहतर विकल्प – गर्मियों में हम कोल्ड ड्रिंक और ज्यूस भी पीते हैं। इन पेय पदार्थों में शक्कर की मात्रा अधिक होती है…इससे शरीर में तरल पदार्थ के साथ शक्कर की मात्रा भी बढ़ जाती है। शूगर इनटेक ज्यादा होने से शरीर में ज्यादा कैलोरीज़ जाती हैं और तरह-तरह की बिमारियां होने का खतरा बना रहता है। इंफ्यूज़्ड वॉटर से इस extra sugar intake से बचा जा सकता है।

5. बेहतरीन माउथवॉश और टोनर भी – पीने के साथ-साथ इंफ्यूज़्ड वॉटर एक बेहतरीन माउथवॉश और टोनर भी है। गर्मियों में जब बाहर निकलते हैं तो स्किन पर oil आ जाता है। ठंडे-ठंडे इंफ्यूज़्ड वॉटर से मुंह धोने से स्किन साफ रहेगी। इसके अलावा ये इंफ्यूज़्ड वॉटर अलग-अलग फ्लेवर लिए होते हैं। इसे बार-बार पीने से मुंह में ताज़गी बनी रहेगी और मुंह की दुर्गंध से भी छुटकारा मिलेगा।

तो देखा आपने कैसे घर बैठे आप अपने पसंद के फ्लेवर का इंफ्यूज़्ड वॉटर बनाकर अपने water intake को बढ़ा सकते हैं… इस चिलचिलाती गर्मी में खुद को cool रखने के लिए पीजिए इंफ्यूज़्ड वॉटर… इस तरह की और अधिक रोचक जानकारियों के लिए देखते रहिए….

To subscribe click this link –

https://www.youtube.com/channel/UCXsAO-OBBelLjm9Sme9GEzA?sub_confirmation=1

Website :  https://www.drbole.com/

Facebook : https://www.facebook.com/drbole

Twitter :  https://twitter.com/drbole

Instagram : https://www.instagram.com/drbolecom/

Dailymotion –  https://www.dailymotion.com/Drbole_health_hindi_tips