घुटने का दर्द घटाने के 11 आयुर्वेदिक उपाय | Hindi Health Tips

1

घुटनों का दर्द अब आम बात बनती जा रही है, लेकिन इससे ज़िंदगी की रफ्तार थम सी जाती है, आईये जानते हैं उन आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में जिनके ज़रिए आप घुटनों के दर्द को काफी हद तक कम कर सकते हैं-

1. यदि आप घुटनों के दर्द से परेशान हैं तो रोजाना नारियल की गिरी का सेवन कीजिए। यह घुटनों के लिए बहुत ही लाभकारी है।

2. नारियल के अलावा आप लगातार 20 दिनों तक अखरोट की गिरी खाएं। इससे घुटनों के दर्द में आराम मिल सकता है

3. 100 ग्राम छोटी हरड़ को कूट पीसकर छान लें। रात को सोते समय 5 ग्राम हरड़ चूर्ण गुनगुने पानी या दूध के साथ लें। घुटनों के दर्द में बहुत ही आराम मिल सकता है।

4. एक लहसुन कली, दही के साथ दो महीने तक लेने से घुटनों के दर्द में चमत्कारिक लाभ होता है। आप इसे सुबह बिना कुछ खाए लेते हैं तो बहुत ही फायदा दे सकता है।

5. यदि आपके घुटनों में दर्द है, तो रात को 100 ग्राम खजूर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाएं। इससे घुटनों के दर्द में आराम मिल सकता है।

6. मेथी दाना का महीन चूर्ण एक चम्मच रोजाना पानी के साथ लेने पर घुटनों में दर्द कम होता है

7. घुटनों के दर्द की समस्या से पीड़ित हैं तो आप सोंठ 10 ग्राम, अजवाइन 10 ग्राम, काला नमक 5 ग्राम, सूखा आंवला चूर्ण 20 ग्राम लेकर पीस लें तथा आधा चम्मच रात को सोते समय लें। इससे घुटनों के दर्द में राहत मिल सकती है।

8. घुटनों का दर्द ना हो इसलिए आप नारियल, मौसमी, केले, सेब, संतरे, नाशपति, तरबूज और खरबूजे आदि फलों का सेवन करते रहिए।

9. अपने आहार में आप सोयाबीन, गोभी, हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ खीरे, ककड़ी, गाजर, और मेथी को अवश्य शामिल करें।

10. घुटनों के दर्द का एक बहुत बड़ा कारण शरीर में कैल्शियम की कमी है। इसलिए दूध और दूध से बनी चीजों का ज्यादा सेवन कीजिए। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

11. इसके अलावा आप अपने आहार में मोटा अनाज, मकई, बाजरा, चोकर वाले आटे की रोटियों को जरूर उपयोग में लाएं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं।

 

#Knee_pain #ayurveda #drbole #heathy_tips

source