17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z Stress को दूर करने के आसान से उपाय | Hindi Health Tips

Stress को दूर करने के आसान से उपाय | Hindi Health Tips

7

ऑफिस की थकान और स्ट्रेस कई बार घर लौटने पर भी पीछा नहीं छोड़ती, खासतौर पर उन कामकाजी महिलाओं के लिए ये और भी बड़ी मुश्किल है | ऑफिस के बाद घर पर बच्चों की देखभाल, डिनर जैसी चीजें भी देखनी होती है | ऐसे में स्वभाव में चिड़चिड़ापन तो लाज़मी है.
आइये आपको बताते हैं कुछ आसान से टिप्स जिससे आपका स्ट्रेस और चिड़चिड़ापन दूर हो सकता है

1. नंगे पैर वॉक करें- घर पहुंचते ही सबसे पहले अपने जूते उतार लें, औऱ कुछ घंटों के लिए नंगे पैर चलें, हो सके तो गार्डन में घास पर चलें | इससे आपके शरीर में खून का सही तरह से संचार होगा साथ ही आपकी नसों को ताकत भी मिलेगी और आपका तनाव कम होगा |

2.ऑफिस के काम को भूल जाएं- ऑफिस का काम घर ना लाएं, घर पहुंचते ही अपना मोबाइल और लैपटॉप किनारे रख दें, और अपने परिवार और खुद के साथ समय बिताएं |

3.छोटी सी सैर पर निकल जाएं- अगर आपके घर के आस-पास कोई पार्क है या अपनी कॉलोनी में ही करीब आधे घंटे के लिए वॉक पर निकल जाएं. इससे आपके शरीर में अच्छे हार्मोन का प्रोडक्शन होगा जो स्ट्रेस कम करेगी

4.थोड़ी देर के लिये सोएं- अगर आप 15-20 मिनट की हल्की नींद ले लें तो आप काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे |

5. गरम पानी से नहाइये- गरम पानी से नहाने पर आपकी बॉडी को काफी रिलीफ मिलेगा और दिमाग को शांति मिलेगी। इससे आपके शरीर का दर्द भी दूर होगा और आप फ्रेश हो जाएंगे

6.दो काम एक साथ ना करें- अकसर कुछ महिलाएं खाना बनाने से लेकर बच्चों और घऱ को संभालने का काम सब एक साथ करने लगती हैं | इससे मन शांत नहीं रहता | ऐसे में जरूरी है कि आप एक-एक कर हर काम को करें और स्ट्रेस को दूर रखें

To subscribe click this link –

#stress #method #drbole #health_tips #tips_for_strees

Disclaimer- purpose of displaying these medicinal properties of items/herbs on Drbole.com is just for information, patient must approach his/her doctor or ayurvedacharya before using any kind of herbal or allopathic medicine.

source