17.6 C
New York
Saturday, January 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म मंदिर दर्शन उत्तराखंड: CM धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक...

उत्तराखंड: CM धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर, प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

41

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह अपनी मां के साथ टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। हमारे प्रदेश के सभी श्रद्धालुओं पर बहुत बड़ी कृपा है।आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।मुख्यमंत्री ने कहा कि दो दिन पहले आचार संहिता लागू हुई, जो भी समय मिला टपकेश्वर महादेव की कृपा से पूरा कार्य किया गया। इस मौके पर मंदिर के दिगंबर भरत गिरी, आचार्य बिपिन जोशी आदि मौजूद रहे।

सीएम ने प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर दवाएं वह अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। आम जनता को जागरूक करने को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।