17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home दैनिक पूजा आरती श्री अम्बा जी की आरती | Aarti

श्री अम्बा जी की आरती | Aarti

300

 

श्री अम्बा जी की आरती

 

श्री अम्बा जी की आरती जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी।

तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्म शिव री।। जय अम्बे गौरी.. मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमदको।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको। जय अम्बे गौरी.

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै।

रक्त-पुष्प गल माला, कठनपर साजै।। जय अम्बे गौरी…

केहरि वाहन राजत, खड्ग खपर धारी।

सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी।। जय अम्बे गौरी…

कानन कुंडल शोभित, नासाग्रे मोती।

कोटिक चंद्र दिवाकर सम राजत ज्योती।। जय अम्बे गौरी…

शुम्भ निशुम्भ विदारे, महिषासुर-घाती।

धूम्रविलोचन नैना निशिदिन मदमाती।। जय अम्बे गौरी…

चंड मुंड संहारे, शोणितवीज हरे।

मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे।। जय अम्बे गौरी…

ब्रह्मणी-रूद्राणी-तुम कमलारानी।

आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी।। जय अम्बे गौरी…

चौंसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरू।

बाजत ताल मृदंगा और बाजत डमरू।। जय अम्बे गौरी…

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता।

भक्तन की दुख हरता, सुख सम्पति करता।। जय अम्बे गौरी…

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी।। जय अम्बे गौरी…

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती।

(श्री) मालकेतु में राजत कोटिरत्न ज्योति।। जय अम्बे गौरी…

(श्री) अम्बे जी की आरती, जो कोई नर गावै।

कहत शिवानंद स्वामी, सुख सम्पति पावै।। जय अम्बे गौरी…

श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित

बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.)
मंदिर-
(श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक,
सीएमसी अस्पताल, हिसार, हरियाणा)
धाम-
(बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)