17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म चैत्र नवरात्रि 2021

चैत्र नवरात्रि 2021

28

चैत्र नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि-चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि का पर्व शुरू होता है। इस साल यह पर्व आज यानी 13 अप्रैल, 2021 मंगलवार से शुरू हो गया है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा को उनकी पसंद का भोग लगाने से माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के भक्त देवी दुर्गा को प्रसन्न करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। हिंदू धर्म में नवरात्र व्रत रखने वाले व्यक्ति के लिए कुछ खास नियम बताएं गए हैं। जिनका पालन करने पर ही मां अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। वहीं अगर कोई भक्त इन नियमों की अनदेखी करता है तो माना जाता है कि उस साधक को माता रानी की कृपा नहीं मिलती है।

मां शैलपुत्री
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। कहा जाता है इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाने से व्यक्ति को रोग और संकट से मुक्ति मिलती है।

मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाने से व्यक्ति को  लंबी आयु का वरदान मिलता है।

मां चंद्रघंटा
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को दूध या मावे से बनी मिठाई का भोग लगाने से धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

मां कूष्माण्डा
नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को मालपुआ का भोग लगाने और दान देने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ उसकी निर्णय क्षमता भी अच्छी होती है।

मां स्कंदमाता
देवी स्कंदमाता को केले का भोग लगाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और व्यक्ति को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ उसके शारीरिक कष्ट भी दूर होते हैं।

देवी कात्यायनी
मां कात्यायनी को मीठे पान का भोग लगाकर आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है।
मां को मीठा पान का भोग लगाकर साधक  सौंदर्य का वरदान पा सकता है।
इसके अलावा घर में सदैव सकारात्मक माहौल बना रहता है।

मां कालरात्रि
नवरात्रि के सातवां दिन मां कालरात्रि देवी को गुड़ या गुड़ से बनी चीज़ों का भोग लगाने से व्यक्ति हर तरह के रोगों से बचा रहता है।

देवी महागौरी
नवरात्रि का आठवां दिन महागौरी की उपासना का दिन है।
इस दिन मां को नारियल का भोग लगाकर मन की हर इच्छा पूरी होती है
और व्यक्ति आर्थिक परेशानियों से बचा रहता है।

मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री का होता है।
इस दिन मां को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाएं जैसे- हलवा, चना-पूरी, खीर और पुए और फिर उसे गरीबों को दान करें।
ऐसा करने से जीवन में हर तरह से सुख-शांति बनी रहती है।

आइए जानते हैं आखिर कौन सी वो बातें हैं जिन्हें नवरात्र के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।   

  • नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले व्यक्ति को इन 9 दिनों में दाढ़ी-मूंछ, नाखून और अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • घर में कलश स्थापना, अखंड ज्योति या माता की चौकी रखी है
    तो कभी भी अपने घर को खाली छोड़कर न जाएं।
  • नवरात्र के दौरान रसोई में बनने वाले भोजन में प्याज, लहसुन और नॉन वेज नहीं बनाना चाहिए।
  • नवरात्र को दौरान व्रत रखने वाले व्रती को काले कपड़े धारण करने और दिन में सोने से बचना चाहिए।
  • नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
    व्रती को इस दौरान अपने आहार में कुट्टू का आटा, समारी के चावल
    सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली शामिल करने चाहिए।