17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Astrology छ्टें भाव में स्थित केतु आप पर क्या असर डालता है।। Ketu...

छ्टें भाव में स्थित केतु आप पर क्या असर डालता है।। Ketu in Sixth House

12

छ्टें भाव में स्थित केतु आप पर क्या असर डालता है

छ्टें भाव में स्थित केतु आप पर क्या असर डालता है आइये जानते है – छटें भाव में स्थित केतू आपके शरीर को निरोगी बनाता है। यदि कोई रोग होता भी है तो वह शीघ्र ही ठीक हो जाता है।

यहां स्थित केतू आपके शरीर को निरोगी बनाता है। यदि कोई रोग होता भी है तो वह शीघ्र ही ठीक हो जाता है। आप अपने भाइयों को प्रिय और उदार चरित्र के होंगे। आप गुणवान और दृढ प्रतिज्ञ व्यक्ति हैं। आप एक प्रसिद्ध व्यक्ति होंगे। आप अपनी विद्या के कारण यश प्राप्त करेंगे। आपको अपने जीवन काल में श्रेष्ठ पद मिलेगा। आप इष्टसिद्धि प्राप्त कर सकते हैं।

आपको पशुओं से लगाव हो सकता है फल स्वरूप आपके पास पशु धन खूब होगा। आप अपने शत्रुओं को नष्ट करने वाले और विभिन्न विवादों में विजय पाने वाले व्यक्ति हैं। आपको द्रव्य लाभ होता रहेगा।
आप फिजूलखर्ची न करके धन की बचत करेंगे।
यहां स्थित केतू कई प्रकार के अशुभफल भी देता है।
फलस्वरूप आप कुछ झगडालू स्वभाव के हो सकते हैं।

आपको भूत प्रेत जैसी बाधाओं से कष्ट मिल सकता है।
माता या ननिहाल पक्ष से आपको कुछ हानि हो सकती है। मामा का सुख कम मिलेगा।
किसी कारण से मामा से मतभेद होने के कारण आपको ननिहाल से आदर सम्मान नहीं मिल पाएगा।
आपको दांत का रोग अथवा होंठों से सम्बंधित कोई परेशानी हो सकती है।
फिर भी आप विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक परिक्षाओं और विवादों में सफल होंगे।