17.6 C
New York
Monday, November 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Astrology चतुर्थ भाव में स्थित गुरु का फल।। Jupiter in Fourth House

चतुर्थ भाव में स्थित गुरु का फल।। Jupiter in Fourth House

17

चौथे स्थान पर बृहस्पति होने के कारण आप रूपवान, बलवान और बुद्धिमान होंगे। आप उत्तम हृदय वाले मेधावी व्यक्ति हैं। आपकी वाक्पटुता प्रसंसनीय होगी। आप महत्त्वाकांक्षी और शुभकर्म करने वाले व्यक्ति हैं। आप यशस्वी और अपने कुल के मुखिया होंगे। आप उद्यमी कार्यरत और उद्योगी व्यक्ति होंगे। हर व्यक्ति आपका आदर करेगा। आप विभिन्न प्रकार के वाहनों का सुखोपभोग करेंगे।

आप ब्राह्मणों और गुरुजनों का आदर करेंगे। आप गुरु की भक्ति को बहुत महत्त्व देंगे। आपका घर बहुत बडा और विभिन्न प्रकार की सुख सुविधाओं से युक्त होगा। आपको राजकीय या सरकार द्वारा प्रदत्त घर का भी सुख मिलेगा। आपके घर ज्ञान की चर्चा हुआ करेगी। आपको माता का सुख एवं स्नेह मिलेगा। आप अपने माता पिता की सेवा किया करेंगे। लेकिन आपको पूर्वजों की सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए प्रयत्नशील रहना होगा।

यदि आप व्यापार करते हैं तो हो सकता है कि आपके व्यापार की गति कुछ हद तक धीमी रहे। आपको सरकार के द्वारा धन मिल सकता है। उत्तम वस्त्र और पुष्प मालाएं मिलेंगी। वृद्धावस्था और भी सुखी रहेगी। आपके पास जमीन जायदाद भी पर्याप्त मात्रा में होगी। पशु धन भी आपके पास हो सकता है। सारे लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।