17.6 C
New York
Friday, January 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home भक्ति धर्म Astrology छ्टें भाव में स्थित गुरु का फल।। Jupiter in Sixth House

छ्टें भाव में स्थित गुरु का फल।। Jupiter in Sixth House

7

यहां स्थित बृहस्पति आपकी शारीरिक प्रकृति को अच्छा करता है अर्थात आपको निरोगी बनाता है। फिर भी हो सकता है कि आपका शरीर दुबला हो। आप मधुरभाषी और सदाचारी व्यक्ति हो सकते हैं। आप पराक्रमी विवेकवान और उदार हैं। आप अच्छे कर्म करने वाले, लोकमान्य और प्रतापी हैं। आप विद्वान और ज्योतिषी हो सकते हैं साथ ही आप संसारी विषयों से विरक्त भी हो सकते हैं।

आप मारण-उच्चाटन आदि मंत्रों में कुशल हो सकते हैं। शायद इसीलिए लोग आपको संदिग्ध और संशय की नजर से देख सकते हैं। आप शत्रुहंता और अजात शत्रु होंगे। लेकिन उम्र के चालीसवें साल में आपको शत्रुभय रह सकता है। राज काज और विवाद में भी आप विजयी रहेंगे। केवल अशुभ दशा की अवधि में बृहस्पति की यह स्थिति मामा और भाइयों के लिए ठीक नहीं कही गई है अन्यथा गुरु, भाई-बहनों और मामा सुख मिलता है।

आप यशस्वी और विख्यात व्यक्ति हैं। फिर भी आप अपने काम को देर से पूरा करते हैं। यानी आपका काम समय से पूरा नहीं हो पाता। आपको पुत्र और पौत्रों को देखने का सुख मिलेगा। संगीत में भी आपकी रुचि होनी चाहिए। आपको स्त्री पक्ष से सुख मिलेगा। आपको अच्छे नौकर चाकर मिलेंगे। यदि आप चिकित्सा से जुडा कोई काम करते हैं तो आपको बहुत यश प्राप्त होगा।