Home सेहत Health A-Z खराब लाइफस्टाइल से बचें, सुबह की 5 हेल्दी आदतें जो आपको रख...

खराब लाइफस्टाइल से बचें, सुबह की 5 हेल्दी आदतें जो आपको रख सकती हैं फिट और एनर्जेटिक

1

ज्यादातर बीमारियां खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती हैं। जिसमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हॉर्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। अपने खानपान में परिवर्तन और सुबह जल्दी उठकर अपने आप को हेल्दी बना सकते हैं। आप सुबह जल्दी उठकर डिटॉक्स ड्रिंक, गुनगुना पानी पीकर शुद्ध वातावरण में वॉकिंग, रनिंग या एक्सरसाइज कर सकते हैं। नियमित रूप से सुबह उठने की आदको को अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठते ही क्या करना चाहिए।

दिनभर एनर्जेटिक बने रहने के लिए करें एक्सरसाइज

दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए आप वॉकिंग, रनिंग, स्ट्रेचिंग या योगा कर सकते हैं। जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि ये सब काम हम देर में भी उठकर कर सकते हैं, लेकिन देर से उठने पर शुद्ध और साफ वातावरण नहीं मिलता है और रात का खाना अधिक समय तक पेट में रहता है, जो कई बीमारियों का कारण बन सकता है।

मेडिटेशन

भागदौड़ भरी लाइफ में दिमांग को भी आराम देना बेहद आवश्यक है। इसके लिए सुबह का शांत वातावरण अनुकूल होता है। इस समय आप अपने छत पर या आसपास किसी पार्क में मेडिटेशन कर सकते हैं। इससे तनाव कम होने में मदद मिल सकती है।

खाली पेट पानी पीएं

सुबह उठते ही बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए खाली पेट दो से तीन गिलास पानी पीएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होने के साथ ही शरीर हाइड्रेट होता है, स्किन पर ग्लो आता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

सुबह की धूप बेहद फायदेमंद

हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी बेहद आवश्यक है। इसके लिए सुबह की धूप बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस लिए रोज सुबह उठकर करीब 15 मिनट तक जरूर धूप में बैठें। इससे हड्डियों के मजबूत होने के साथ ही आपकी मानसिक स्थिति भी बेहतर रहता है।

हेल्दी ब्रेकफास्ट

दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए नाश्ता जरूरी है। नाश्ते का सही समय सबह 8 बजे से 9 बजे के बीच में माना जाता है। नाश्ते में आप नट्स, फल, ओट्स और अंडे जैसे हेल्दी फूड्स को शामिल कर सकते हैं।