17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z चश्मा हटाना चाहते हैं तो आज़माएं ये उपाय | Hindi Health Tips

चश्मा हटाना चाहते हैं तो आज़माएं ये उपाय | Hindi Health Tips

10

आंखों की रौशनी बरक़रार रखने के लिए आयुर्वेद में प्राकृतिक आहार का जिक्र है, आईये आपको बताते हैं कि खान-पान में कुछ चीज़ों को शामिल कर आप किस तरह से आंखों की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं

1. गाजर: आप रोज एक गिलास गाजर का जूस पिएं या फिर दो गाजर खाएं आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो जल्द ही आपका चश्मा भी उतर सकता है। माना यह भी जाता है कि गाजर से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियों से हमें हर प्रकार का पोषण मिलता है और हमारी सारी बीमारियां दूर होती हैं। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद लूटीन और जियाक्सथीन (कैमिकल), हमारी आंखों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

3. बादाम: शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए लोग बादाम का सेवन करते हैं। बादाम खाने से न केवल तेज दिमाग होता है बल्कि यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों की लिए बहुत लाभदायक है और इसके सेवन से मैक्यूलर डिजनरेशन रोग भी नहीं होता।

4. वसायुक्त मछली: अगर मांसहारी के शौकीन हैं तो आप मछली खा सकते हैं। यह आपकी सेहत के साथ आंख के लिए भी सही माना जाता है। आप चाहे तो वसायुक्त मछली भी खा सकते हैं। यह आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

5. जामुन: कई तरह की बीमारियों में रामबाण की तरह काम करने वाला जामुन आपकी आंखों के लिए भी एक दवा के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है और जिससे आपकी आंखों पर लगे चश्मा दूर हट जाएगा।

6. अंडा: शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति को अंडा खाने की सलाह दी जाती है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह शरीर के साथ-साथ आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इसका सेवन बहुत जरूरी है।

To subscribe click this link –

#Improve_eyesight #benefits_of_eyesight #drbole #healthy_tips

source