बुधवार को जम्मू कश्मीर में अलग अलग पार्टियों ने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया लेकिन प्रदेश के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने विधानसभा भंग कर दी। देर रात राज्यपाल ने विधानसभा भंग करने की वजह साफ की। जिसको लेकर उन्होनें अपना बयान भी जारी किया।
बयान में आगे कहा गया, ‘व्यापक खरीद फरोख्त होने और सरकार बनाने के लिए बेहद अलग राजनीतिक विचारधाराओं के विधायकों का समर्थन हासिल करने के लिए धन के लेन देन होने की आशंका की रिपोर्टें हैं। ऐसी गतिविधियां लोकतंत्र के लिए हानिकार हैं और राजनीतिक प्रक्रिया को दूषित करती हैं।’
वहीं तीसरा कारण बताया गया है कि बहुमत के लिए अलग अलग दावें हैं वहां ऐसी व्यवस्था की उम्र कितनी लंबी होगी इस पर भी संदेह है। इसमें कहा गया, ‘जम्मू कश्मीर की नाजुक सुरक्षा व्यवस्था जहां सुरक्षा बलों के लिए स्थाई और सहयोगात्मक माहौल की जरूरत है। ये बल आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगे हुए हैं और अंतत: सुरक्षा स्थिति पर नियंत्रण पा रहे हैं।’