आप विधायक सोमनाथ भारती के महिला एंकर पर अभद्र व आपत्तिजनक शब्दों की टिप्पणी करने के मामले में अब दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिला भाजपा महिला मोर्चा और नई दिल्ली जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर हल्ला बोलते हुए वीरवार को आप विधायक सोमनाथ भारती के आवास पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता सोमनाथ भारती को महिलाओं के सम्मान करने का सबक सिखाने के लिए आई हैं। ये वही सोमनाथ भारती है जो महिलाओं के आत्मसम्मान को पहले भी कई बार ठेस पहुंचा चुके हैं, इन्होंने अपनी पत्नी को भी नहीं छोड़ा। भारती को सजा मिलने तक भाजपा महिला मोर्चा प्रदर्शन जारी रखेगी। प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हुआ मिर्च पाउडर हमला आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल के इशारे पर किया गया सुनियोजित हमला है।
उन्होंने कहा कि पूरे घटनाक्रम में सोमनाथ भारती ही नहीं बल्कि उनके बचाव में उतरे मुख्यमंत्री और इस घटना की भत्र्सना करने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल भी पूरी तरह बेनकाब हो गई हैं।