Home news बवाना में महिला को फिर मारी गोली…

बवाना में महिला को फिर मारी गोली…

बाहरी दिल्ली के बवाना में सोमवार को अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। घायल महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वही महिला और उसके पति को इसी महीने 7 अक्टूबर को भी गोली मारी गई थी। उस घटना में पति की मौत हो गई थी और महिला घायल थी, लेकिन सोमवार को फिर उसी महिला को गोली मारी गई। महिला की हालत गंभीर है और वह महर्षि बाल्मीकि अस्पताल में भर्ती है।बवाना गोली बता दें कि, ज्योति नामक महिला पर इसी महीने 7 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में वह बाल- बाल बच गई थी और हालत में सुधार होने के बाद अब यह घर आ गई थी। लेकिन सोमवार को उसके घर पर फिर किसी ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली महिला के चेहरे के पास लगी है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने वाले कौन थे, किस गाड़ी से आए थे, इस बारे में आसपास के लोगों को भी कुछ पता नहीं है। किसी ने भी इस मुद्दे पर बोलने से मना कर दिया। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वही अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार कोई बार-बार इस परिवार के ऊपर गोलियां क्यो चला रहा हैं। महिला के पति की मौत हो चुकी है। पिछली फायरिंग में भी कोई लूटपाट नहीं हुई थी।ताजा घटना में भी कोई लूटपाट नहीं हुई है. हमलावर सिर्फ गोली मारकर फरार हो जाते हैं। बवाना पुलिस पिछली घटना का केस सॉल्व भी नहीं कर पाई है और अब फिर दोबारा से उसी महिला पर हमला हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने अंतरजातीय शादी की है, इसलिए इन दोनों को निशाना बनाया गया हो। पूरा गांव इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहा है और न ही कोई पुलिस के सामने बयान दे रहा है।

Exit mobile version