Home news फर्स्ट एड किट ना होने पर घर में भी कुछ यूं कर...

फर्स्ट एड किट ना होने पर घर में भी कुछ यूं कर सकते हैं उपचार

घर में यदि कभी किसी को हल्की- फुल्की चोट लग जाऎ तो घबराने की बात नही, क्योकि घर में कई ऐसी चीजें मौजूद होती है जो आपको किसी भी चोट या घाव से तुरंत आराम दिलाएंगी। तो जानतें है, कुछ ऐसे ही आसान घरेलू किचन में मौजूद चीजों के बारे में जो आपको तुरंत राहत देंगी। फर्स्ट एड किट ना होने पर घर में भी कुछ यूं कर सकते हैं उपचारअगर चाकू से या फिर अगर कहीं कट जाए तो खून को रोकने के लिए बर्फ का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अलावा फिटकरी को गीला करके भी रगड़ सकते हैं।
वहीं सूजन दूर करनी हो तो गर्म पानी की सिकाई करें। गर्म तापमान से त्वचा में रक्त संचार बढ़ जाता है और सूजन कम हो जाती है। इसे दिन में कई बार कर सकते हैं। मांसपेशियों में खिंचाव से आराम चाहिए तो बर्फ रगाने से खिंचाव में राहत मिलती है। इसके अलावा स्ट्रेचिंग करके भी मांसपेशियों के खिंचाव को रोका जा सकता है।
अगर गर्म खाना खाने से जीभ जल गई हो तो तुरंत ठंडा दही खाएं। ये ना केवल जीभ को ठंडक देगा बल्कि जलन में राहत देगा। इसके अलावा शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं अगर घर में पेपरम्ंट या च्युइंग गम मौजूद हो तो वो भी जीभ को ठंडक देता है।

Exit mobile version