पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से एक शर्मनाक करने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक 20 साल के लड़के पर 100 साल की उम्र वाली वृद्ध महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। नदिया जिले के चकदह पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है।
वहीं जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक गंगाप्रसादपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया है। मामले की सुनवाई जारी है, जबकि पीड़िता महिला को पुलिस ने मेडिकल के बाद रवाना कर दिया।