Home Entertainment Bollywood प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस ने दी वॉर्निंग, IPC सेक्शन 393 के तहत...

प्रियंका को महाराष्ट्र पुलिस ने दी वॉर्निंग, IPC सेक्शन 393 के तहत 7 साल की होगी सजा

फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम अहम रोल में हैं। फिल्म में जायरा वसीम (आयशा) को एक गंभीर बीमारी है।ट्रेलर के कई डायलॉग्स चर्चा में हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने भी चेतावनी देते हुए लोगों तक एक मैसेज पहुंचाया है।

महाराष्ट्र पुलिस ने ट्वीट किया- IPC सेक्शन 393 के तहत 7 साल की सजा होती है. #ColoursOfLaw #TheSkyIsPink @priyankachopra @FarOutAkhtar, साथ ही उन्होंने जो फोटो शेयर की है उसमें प्रियंका कह रही हैं कि एक बार आयशा ठीक हो जाए, फिर साथ में बैंक लूटेंगे।  प्रियंका चोपड़ा ने भी महाराष्ट्र पुलिस के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- OOPS. रंगे हाथ पकड़ी गईं. अब प्लान B एक्टिव करना पड़ेगा। इसी के साथ उन्होंने see-no-evil monkey इमोजी शेयर की हैं।

Exit mobile version