Home news श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी ने मनाया अपना 21वां जन्मदिन, कजिन सोनम कपूर...

श्रीदेवी की बेटी जाहन्वी ने मनाया अपना 21वां जन्मदिन, कजिन सोनम कपूर ने दी बधाई

मुंबई। दिवंगत श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर अपना 21वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उनकी कजिन सोनम कपूर ने उन्हें बर्थ-डे विश किया है। जाहन्वी अब 21 साल की हो चुकी हैं। जाह्नवी धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म ‘धड़क’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं, लेकिन इससे पहले उनकी मां की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ फैन्स को गहरा सदमा दिया है।

मां के गुजरने के बाद जाहन्वी का ये पहला जन्मदिन है। अब श्रीदेवी की मौत के बाद सोमवार को अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें लिखा था ‘आप बहादुर हैं क्योंकि जिंदगी आपको हार मानने के कई मौके देती है, लेकिन फिर भी आप इनसे लड़ते हैं और उबरते हैं, खुद को संभालते हैं और आगे बढ़ते हैं।’

बता दें कि जब श्रीदेवी की मौत हुई थी, उस समय अर्जुन अमृतसर में ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन मौत की खबर मिलते ही वो शूटिंग छोड़कर मुंबई आ गए थे।

Exit mobile version