राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शरद यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए वसुंधरा ने कहा कि शरद यादव का बयान सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है।
बता दें कि राजस्थान के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एक रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर एक विवादित टिप्पणी की थी। राजस्थान के अलवर में शरद यादव ने कहा-वसुंधरा को आराम दो, बहुत थक गई हैं, बहुत मोटी हो गई हैं, पहले पतली थी। हमारे मध्य प्रदेश की बेटी है। शरद यादव के भाषण का एक अंश न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विट किया था।