Home Entertainment Bollywood सोशल मिडिया पर फैली अब इस एक्टर के झूठे निधन की अफवाह

सोशल मिडिया पर फैली अब इस एक्टर के झूठे निधन की अफवाह

सोशल मीडिया पर कुछ वक्त से एक्टर्स के झूठे मौत की अपवाह फैल रही है। पिछली बार एक्ट्रेस मुमताज के मरने की खबर फैली थी। लेकिन इस बार साउथ एक्टर विजय को लेकर भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही अफवाह है।

एक्टर के निधन की झूठी खबर इतनी तेजी से फैली है कि कई फैंस सदमे में हैं। ट्विटर पर #RIPactorVIJAY ट्रेंड कर रहा है। विजय के फैंस एक्टर के खिलाफ फैली इस नेगेटिविटी से नाराज़ हैं।

विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। उनकी बैक टू बैक कई फिल्में हिट हुई हैं। बीते कुछ सालों में विजय को दुनियाभर में जबरदस्त सफलता हासिल हुई है। विजय की अपकमिंग फिल्म बिजिल की भी खूब चर्चा है। इस बीच एक्टर के हेटर्स ने उनकी मौत की खबर फैलाई है।

विजय की मौत की खबर पहले फैंस के लिए ये शॉकिंग रही। बाद में असलियत पता चलने के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। हालांकि कुछ लोग अचानक इस हैशटैग के ट्रेंड करने से सरप्राइज हैं।

Exit mobile version