Home news प्रियंका कि शादी में बहन परिणीति चोपड़ा का सोशल मिडिया पर इमोशनल...

प्रियंका कि शादी में बहन परिणीति चोपड़ा का सोशल मिडिया पर इमोशनल पोस्ट

:प्रियंका कि शादी में बहन परिणीति चोपड़ा को इमोशनल पोस्ट सोशल मिडिया पर  काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके है। ये शादी पहले क्रिश्चन में फिर बाद में हिंदू रीति-रिवाज़ो से हुई है। शादी में दोनो के करीबी रिश्तेदारों के न्योता दिया गया। आपको बता दें ये शादी करीब 80 लोगो कि मौजुदगी में संम्पन्न हुई।

अब शादी के बाद दोनो के फैंस को रिसेप्शन कि डेट का इंतज़ार है। इससे पहले मेहंदी फंक्शन में दोनों ने जमके मस्ती की जिसकी फोटो सोशल मिडिया में आ चुकी है। इस तस्वीर में प्रियंका का भारतीय अंदाज देखने को मिल रहा है। इसी के साथ प्रियंका कि बहन परिणीति ने भी अपने इमोशन शेयर किए। परिणीति ने लिखा, “वह खुश है कि सांस्कृतिक रूप से दो अलग अलग संस्कृतियों का मिलन हुआ है।

परिणीति ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका की मेंहदी की एक तस्वीर भी साझा करते हुए निक का अपने परिवार में स्वागत किया, उन्होंने ‘जीजू’ निक की प्रशंसा भी की। उन्होंने लिखा, “हम ब्राइडमेड का काम यह सुनिश्चित करना था कि दुल्हन खुश और सहज रहे। लेकिन हमें इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि निक ने ताउम्र ऐसा करने का वादा किया है।

 

Exit mobile version