Home Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली, शेयर...

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली, शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का देसी अंदाज एक बार फिर देखने को मिला। इस साल भी उन्होंने पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली। प्रियंका की होली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिसे देख एक बार फिर लोग प्रियंका के दीवाने हो गए है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक होली के साथ प्यार के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने भारत से दूर रहकर भी अपने वतन की खुशबू को जिंदा रखा है। वह विदेश में हर त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल वालों के साथ जमकर होली खेली है। पूरा जोनास परिवार होली के रंग में सराबोर नजर आया। कुछ तस्वीरों में पीसी और जोनस एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा।

प्रियंका चोपड़ा ने होली के मौके पर व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है, जिसके साथ ट्रेडिशनल ज्वैलरी मैच करती है। निक ने प्रिंटेड शॉर्ट्स के साथ व्हाइट शर्ट पहनी थी, जो पूरी तरह से रंगों में सराबोर थी। तो वहीं एक और फोटो में प्रियंका भी पति को किस करती नजर आईं. इसके साथ ही वह पूल के किनारे रंग में डूबी नजर आ रही हैं।

Exit mobile version