Home news Politics अफगान में अमेरिकी दूत खलीलजाद का इस्तीफा, तालिबान से ‘दोस्ती’ का लगा...

अफगान में अमेरिकी दूत खलीलजाद का इस्तीफा, तालिबान से ‘दोस्ती’ का लगा आरोप

विदेश :अफगान शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद ने बीते सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और नए दूत के रूप में थॉमस वेस्ट को नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी है। वहीं इस्तीफे की वजह बताते हुए खलीलजाद ने कहा कि हमने तालिबान से बातचीत करने की हरसंभव कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं रह  सके। हम तालिबान के साथ आगे नहीं बढ़ सके।खलीलजाद ने कहा कि आने वाले दिनों में मैं इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करूंगा। खलीलजाद का जन्म स्थान अफगानिस्तान का हैं और वे पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासनकाल में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे थे।

खलीलजाद पर कई अमेरिकी अधिकारियों ने तालिबान से सांठगांठ का आरोप लगाया है।अधिकारियों ने कहा है कि खलीलजाद अमेरिका की राजनयिक विफलताओं के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने तालिबान के साथ मिलकर पूर्व अफगान सरकार को कमजोर किया और अमेरिकी सरकार की सलाह को सुनने पर बहुत कम ध्यान दिया।

अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर खलीलजाद अफगान नेताओं से शांति वार्ता पर चर्चा करने के लिए नियुक्त किए गए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में नियुक्त किए गए खलीलजाद ने ही साल 2020 में दोहा में तालिबान के साथ हुई शांति वार्ता को अमेरिका की तरफ से अगुवाई की थी जो विफल रही।

खलीलजाद ही वह व्यक्ति थे जिसने कतर में तालिबान के साथ बातचीत का नेतृत्व किया था, जिसके परिणामस्वरूप इस्लामिक समूह और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मई 2021 तक अमेरिकी सैनिकों को पूरी तरह से वापस लेने के लिए दोहा समझौता हुआ। लेकिन शांति वार्ता के दौरान तालिबान पर पर्याप्त दबाव नहीं डालने के लिए उनकी आलोचना की गई।

खलीलजाद की जगह अब  को नियुक्त किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने बयान में इस बात की घोषणा की है। ब्लिंकन ने खलीलज़ाद को उनकी “दशकों की सेवा” के लिए भी धन्यवाद दिया। ब्लिंकन ने अपने बयान में कहा, जाल्मय खलीलजाद ने अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है, मैं अमेरिकी लोगों की तरफ से उनका धन्यवाद करता हूं।”

Exit mobile version