दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव को दिल्ली का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने फैसला लिया है। गृह विभाग के सूत्रों की ओर से पहले संभावना जता दी थी कि इस पद के लिए चल रहे नामों की चर्चा में विजय देव का नाम सबसे ऊपर है।
वहीं दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश को अब टेलिकॉम डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी दी गई है। उनका ट्रांसफर कर उन्हें अब टेलिकॉम डिपार्टमेंट में अडिशनल सेक्रटरी का पद दिया गया है।