Home news गोलीबारी में पुलिस उपनिरीक्षक घायल

गोलीबारी में पुलिस उपनिरीक्षक घायल

राजस्थान के भरतपुर जिले में शुक्रवार को कथित गौ तस्करों के साथ गोलीबारी में पुलिस का एक उपनिरीक्षक घायल हो गया। इस घटना के बाद दो गौ तस्करों को भी पकड़ लिया गया। भरतपुर के पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने बताया

‘‘गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस दल फतेहपुर गांव गया था। आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। एक उपनिरीक्षक को गोली लगी है।’’ पुलिस दल ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है जो हिरासत में हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version