Home news राजनाथ सिंह जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

राजनाथ सिंह जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। वह 18 अक्टूबर की शाम को बीकानेर पहुंचेंगे तथा बड़ा खाना में शामिल होंगे। दूसरे दिन सुबह बल परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह भारत-पाक सीमा पर जवानों के साथ दशहरा का त्योहार मनाएंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से खाजूवाला बॉर्डर पर जाएंगे।

राजनाथ सिंह सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे यहां सैन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और बॉर्डर सुरक्षा का जायजा लेंगे। राजनाथ सिंह इस दौरान सीमा चौकी देखेंगे और जवानों से बातचीत भी करेंगे। बीएसएफ महानिदेशक आर.के.मिश्रा और राजस्थान फ्रंटियर के आईजी अनिल पालीवाल भी मौजूद रहेंगे। राजनाथ सिंह पहली बार बीकानेर का बॉर्डर देखेंगे।

केंद्र में कृषि मंत्री रहने के दौरान राजनाथ सिंह बीकानेर आ चुके हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव में भी वे बीकानेर में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करने आए थे। लेकिन गृहमंत्री बनने के बाद वे पहली बार बाकीनेर जा रहे हैं।

Exit mobile version