Home news हिजाब विवाद: मुख्तार अब्बास नकवी का पाकिस्तान को दो टूक, बोले- पहले...

हिजाब विवाद: मुख्तार अब्बास नकवी का पाकिस्तान को दो टूक, बोले- पहले अपने गिरेबान में झांके फिर भारत पर उठाए सवाल

कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में पाकिस्तान के मंत्रियों द्वारा सवाल उठाने जाने पर भारत की तरफ से भी करारा जवाब दिया गया है। भारतीय राजदूत ने पाक को दो टूक में कहा है कि पहले अपने गिरेबान में झांकें फिर हमपर सवाल उठाएं। भारतीय राजदूत ने पाकिस्तान द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को आधारहीन और झूठा बताया है। भारतीय राजदूत ने पाक को दो टूक में स्पष्ट करते हुए कहा कि भारत के ऊपर सवाल उठाने से पहले अपना ट्रैक रिकॉर्ड देख लें।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कर्नाटक में कुछ शिक्षण संस्थानों में हिजाब को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच बुधवार को कहा कि किसी भी संस्थान के “ड्रेस कोड” (परिधान नियमावली) “डिसिप्लिन” (अनुशासन),”डेकोरम डिसीज़न”(गरिमा बनाए रखने संबंधी निर्णय) को सांप्रदायिक रंग देना भारत की समावेशी संस्कृति के खिलाफ साजिश है। 

नकवी ने यह भी कहा, ‘‘अपने देश में अल्पसंख्यकों पर जुर्म और जुल्म का जंगल बन चुका पाकिस्तान हमें सहिष्णुता और धर्मनिरपेक्षता पर ज्ञान दे रहा है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के सामाजिक-शैक्षिक-धार्मिक अधिकारों को बेदर्दी-बेशर्मी के साथ रौंदा जा रहा है.” भारतीय राजदूत ने कहा कि हमारा देश वर्षों से धर्मनिरपेक्ष है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि मुसलमानों सहित अल्पसंख्यकों के समान अधिकार, सम्मान, समृद्धि, सहिष्णुता, सद्भाव और समावेशिता के प्रति भारत हमेशा प्रतिबद्ध रहा है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय राजनयिक को भारत में मुसलमानों के खिलाफ कथित धार्मिक असहिष्णुता, नकारात्मक रूढ़िवादिता, कलंक और भेदभाव पर पाकिस्तान की गहरी चिंता से अवगत कराया गया। भारत सरकार को कर्नाटक में महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न के अपराधियों को जवाब देना चाहिए और मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय करना चाहिए।

ये भी पढ़े-उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने की लोगों से मतदान की अपील, बोले- मतदान करें, अवश्य करें ! आपका एक वोट उत्तर प्रदेश का भविष्य तय करेगा

मरियम नवाज ने ट्विटर पर लगाई कर्नाटक की मुस्लिम लड़की की तस्वीर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने ट्विटर पर कर्नाटक की मुस्लिम लड़की की तस्वीर लगाकर भारत पर निशाना साधने की कोशिश की है।

भारत में मुसलमानों के दमन की योजना बनाई जा रही: पाक के विदेश मंत्री

इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि मुस्लिम लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन है। दुनिया को यह समझना होगा कि भारत में मुसलमानों के दमन की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़े- उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022: पहले चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने कहा सभी लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

Exit mobile version