Home news उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022: पहले चरण की वोटिंग जारी, पीएम...

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022: पहले चरण की वोटिंग जारी, पीएम मोदी ने कहा सभी लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें

उत्तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह किया है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ-चढ़कर हिस्सा लें। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में आज 58 सीटों पर मतदान चल रहे हैं। मतदान केंद्रों पर लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। वही  प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा के गोवर्धन मंदिर में पूजा की. श्रीकांत शर्मा ने कहा यह चुनाव बहन-बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा चुनाव है। हमारी बेटियां आज पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पहले बेटियों के लिए 6 बजे के बाद कर्फ्यू लग जाता था। हमारी सरकार ने काम किया है और करके दिखाया है। इस बार 300 से ज़्यादा सीटें लेन का दवा किया। 

केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने आगरा की दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। लोगों से भी अपील  कि है की ज़्यादा-से-ज़्यादा वोट करें और फिर से भाजपा की सरकार बनाएं।

आगरा के खेरागढ़ में भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने मतदान किया। उन्होंने कहा, यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक बड़ा पर्व है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि घरों से निकलें और मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, ने कहा सरकार किन मुद्दों पर बनती है? अच्छा काम, अच्छी सड़के,24 घंटे बिजली, अच्छी कानून व्यवस्था और गरीबों की मदद, यही सरकारों के काम हैं। हमने 5 साल में प्रदेश में और 7.5 सालों में केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में काम किया है और जनता इन्हीं पर वोट देगी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भाजपा सांसद जनरल वी. के. सिंह ने मतदान किया। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश का सिर्फ एक मुद्दा है कि किस पार्टी ने सुशासन दिया। पहले की सरकार के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल में फर्क साफ है। हमें विपक्ष के गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है।

उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद भोला सिंह ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुलंदशहर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में प्रदेश के मंत्री सुरेश राणा शामली में एक मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे।

Exit mobile version