Home news अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए अपनाएं ये तरीके…

अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए अपनाएं ये तरीके…

बहुत से लोग अच्छे स्वास्थ्य के महत्व को समझ नहीं पाते और अगर वो इसे समझते भी हैं तो इसे अनदेखा करते है। घर में काम करना हो या दफ्तर में, अपने काम को अच्छी तरह से करने के लिए हमें अच्छी सेहत की जरूरत होती है। जब लोग सेहत की बात करते हैं तो उनका आमतौर पर मतलब शरीर की दशा से होता है। हालांकि स्वस्थ होने का मतलब केवल शरीर के दर्द या बीमारियों से दूर रहना नहीं होता। इंसान की सेहत में उसके दिमाग को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

हर किसी के लिए है जरूरी

अच्छी सेहत की जरूरत सबको होती है ये किसी धर्म, जाति, संप्रदाय तक ही सामित नहीं है। अधिकतर बीमारियों की की जड़ दिमाग में ही होती है। एक आदमी को तभी स्वस्थ कहा जा सकता है जब उसका शरीर स्वस्थ और दिमाग शांत व साफ हो। कई लोगों में शारीरिक समस्याएं नहीं होती बो सकता है कि वो दिमागी तौर पर नाखुश या परेशान होते हैं इसके अलावा वो तनाव की वजह से नींद न आने की बीमारी, चिड़चिड़ापन, और दिशा विहीन होने जैसी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। ये सारी दिक्कतें एक असंतुलित दिमाग का के कारण ही होता हैं।

बाहरी सुखों के पीछे भागने की कोशिश

दुर्भाग्यवश हमारे जीवन में हम ज्यादातर कोशिश अपने शरीर को आराम देने के लिए ही करते हैं। हम ज्यादातर कोशिशें बाहरी सुख जैसे अच्छी सैलेरी, बड़ा घर, महंगी कार, जेवरात आदि के लिए ही करते हैं, क्यूंकि हमे ऐसा लगता है कि ये चीजें हमें खुशी देती हैं। अपना समय बाहरी सुविधाओं और इच्छाओं को पूरा करने में लगाने के बावजूद हमारे दिमाग को अंदर से ज्यादा समय तक शांत और खुश नहीं रह पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमें नहीं पता की हमारा दिमाग और आत्मा हमसे क्या चाहती है।

 पंचतत्वों का संगम

एक आदमी पांच तत्वों से मिलकर बना है। प्राचीन आयुर्वेद स्वास्थ्य प्रणाली ने इस बात के बारे में पांच हजार साल पहले ही बताया था कि जब हम एक संतुलित जीवन की बात करते हैं तो इसमें सिर्फ शरीर ही नहीं दिमाग और आत्मा भी आते हैं। आयुर्वेद का ज्ञान एक गहरा सागर है क्यूंकि यह शरीर मन और आत्मा को शांत रखता है। यह हमे स्वच्छता, जीवन जीने की कला और जीने मरने से जुड़ी बातों के बारे में बताता है जो हमें पूरी तरह से स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है।

डिब्बाबंद पदार्थों से होने वाले नुकसान

हम जो भी चीजे खाते हैं वो या तो हमें पोषण देता है या तो हमें नुकसान पहुंचाता है। खाने पीने की ऐसी चीजें जैसे डिब्बाबंद पदार्थ, जिन्हें आवश्यकता से ज्यादा समय संरक्षित करके रखा जाता है वो हमारे लिए घातक होता है। आधुनिक प्रकिया से तैयार हुई खाने-पीने की चीजें जिसे लंबे समय तक रखने के हिसाब से तैयार किया जाता है वो खाने को एक तरह के जहर मे बदल देता है जिससे हमारा शरीर को नुकसान पहुंचता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त आहार, जिसमें हरी सब्जियां, दालें, सेम, दूध से बनी चीजें और प्रोटीन हो जरूरी है। स्वस्थ भोजन के अलावा, हमें अच्छी नींद, ताजा हवा, और उचित शारीरिक व्यायाम, जैसे योगासन या अन्य खेलों की भी जरूरत होती है।

Exit mobile version