Home news Entertainment इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का है ये पहला करवा चौथ, टीवी एक्ट्रेस पर...

इन बॉलीवुड एक्ट्रेस का है ये पहला करवा चौथ, टीवी एक्ट्रेस पर भी रहेंगी नजरें

नई दिल्ली- आज पूरे देश में करवा चौथ की धूम है। आज सभी विवाहित महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखकर ‘मां’ से लंबी उम्र की कामना करती है। आज का दिन हर सुहागन के लिए पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं जो भी ‘पार्वती मां’ से मांगती है, उसे ‘मां’ जरुर सुनती है और मनोकामना पूर्ण करती है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस आज पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इन बॉलीवुड सितारों के करवा चौथ पर आज सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

बॉलीवुड के लिए ये साल शादियों के नाम रहा है। इस साल जहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की शादी सुर्खियों में है, वहीं कई नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस इस साल शादी के बंधन में बंध गए। करवा चौथ के पहले व्रत की लिस्ट में अनुष्का शर्मा, युविका चौधरी, रुबीना दिलैक और सोनम कपूर के साथ-साथ कई टीवी के सितारें भी शामिल है। इस करवा चौथ पर इन न्यूली वेड एक्ट्रेसेस पर टिकी होगी सबकी नजरें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट की शादी पिछले साल 11 दिसंबर को हुई थी। दोनों ने इटली के टसक्नी में गुपचुप से शादी कर ली थी।

एक्ट्रे्स सोनम कपूर ने अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ इसी साल 8 मई को शादी की थी जिसमें पूरे बॉलीवुड समेत कई बड़ी बिजनेस फेमली शामिल हुई थी।

टीवी कपल रुबीना-अभिनव की शादी इसी साल 21 जून को हुई थी। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इस साल शादी के बंधन में बंध गए। शादी में रुबीना के ब्राइडल लुक पर सबकी नजरें ठहर गई थी, वे (रुबीना) इतनी खूबसूरत लग रही थी।

एक्टर अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने किसी को बिना बताए शादी कर ली थी। इस साल शायद नेहा करवा चौथ का व्रत न रखें क्योंकि इन दिनों नेहा प्रेग्नेंट हैं।

Exit mobile version