Home news Entertainment सैफ-करीना के लाडले तैमूर ने यूं मनाया दशहरा, कुर्ता-पायजामा पहनकर किया डांडिया

सैफ-करीना के लाडले तैमूर ने यूं मनाया दशहरा, कुर्ता-पायजामा पहनकर किया डांडिया

नई दिल्ली- करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर इंडस्ट्री के सबसे चर्चित किड स्टार्स में से एक हैं। तैमूर जहां-कहीं जाते हैं मीडिया उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच जाती है। तैमूर अली खान की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। शुक्रवार को चारों ओर नवरात्रि और दशहरा की धूम थी। इस धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वारयल हुआ, यह वीडियो था सैफ और करीना के लाडले बेटे तैमूर का। इस वीडियो में तैमूर अपने दोस्तों के साथ धूमधाम से डांडिया खेल रहा है।

आपको बता दें कि तैमूर हमेशा ही सोशल मीडिया पर छाए रहता है जिसकी एक वजह तो उनकी क्यूटनेस हैं और दूसरी वजह उनका नाम। तैमूर पहली बार अपने नाम की वजह से सुर्खियों में आया था। तैमूर नाम की वजह से सोशल मीडिया पर सैफ अली खान कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। लोग ‘तैमूर’ नाम की वजह से उन्हें कई बार निशाना बना चुके हैं।

Exit mobile version