Home news Entertainment पति निक- बेटी मालती संग रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

पति निक- बेटी मालती संग रामलला के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा

रामलला के दर्शन करने परिवार के साथ अय़ोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, रामलला की प्रतिमा को देख हुई मन मोहित 

अयोध्या- बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा 20 मार्च, बुधवार को अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंची. प्रियंका ने पति के साथ मथा टेकर रामलला के दर्शन किए. इस दौरान अयोध्या में उनके फैंस की भी भारी भीड़ मौजूद रही.

जहां प्रियंका ने पीले कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, वहीं निक जोनस भी कुते में काफी जज रहे थे. साथ में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ नजर आई.

प्रियंका ने बेटी के लिए रामलला से आशीर्वाद लिया और रोली का टीका लगवाया. मंदिर में प्रियंका और निक जोनस का भगवा रंग का वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया. प्रियंका औऱ नीक जोनस की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों को काफी पसंद भी आ रही है.

Exit mobile version