देश में बेशक दहेज के लिए कड़ा कानून हो लेकिन आज भी लड़कियाँ दहेज के लिए बलि चढा दी जाती है। जिसका एक ताजा उदारहण सामने आया है, कि कैसे एक दहेज के लोभी ने अपनी शादी के आठ महीने बाद ही दहेज के कारण अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
नमन ने अपने जीजा पर आरोप लगाते हुए कहा कि गत 9 बजे उसकी अपनी बहन से फोन पे बात हुई थी और उसके 2 घंटे बाद ही 11 बजे पति बिक्रमजीत सिंह ने फोन पर बताया कि श्रुति की मौत हो गई है। मृतका के पति द्वारा अपनी पत्नी को रात समय गंभीर स्थिति में शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां पर उसकी मौत हो गई।