भाजपा महासचिव विनोद तावडे ने महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम से मिलकर कहा- हिन्दुत्व अब मजबूत हो रहा

1

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार गिराकर बीजेपी के समर्थन से एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, लेकिन अभी तक उनके मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है. शिंदे की सरकार में देवेंद्र फडणवीस भी डिप्टी सीएम बने हैं. शुक्रवार को एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है।

अमित शाह ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं. मुझे विश्वास है कि श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आप दोनों पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा कर महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे.”

माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर कैबिनेट के विभागों को लेकर चर्चा की होगी.हालांकि इस पर अभी तक किसी भी दल ने मुहर नहीं लगाई है.

पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी जिम्मेदारी को सहज स्वीकारते हुए जिस प्रकार कार्यकर्ता मनोभाव के साथ सदैव पार्टी हित में निहित रहने का देवेंद्र फडणवीस ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा के अग्रदूत बनते हुए कांग्रेस व राष्ट्रवादी का साथ छोड़ भाजपा के साथ सरकार बनाने के निर्णय पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र सदन दिल्ली में मुलाकात कर बधाई दी।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने ट्वीट कर कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख नेतृत्व में महाराष्ट्र में सशक्त सरकार बनाने पर एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को हार्दिक शुभकामनाएँ। निश्चित रूप से आने वाले समय में यह सरकार महाराष्ट्र की 13 करोड़ जनता के सपनों को साकार करेगी।

पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी जिम्मेदारी को सहज स्वीकारते हुए जिस प्रकार कार्यकर्ता मनोभाव के साथ सदैव पार्टी हित में निहित रहने का देवेंद्र फडणवीस ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।