Home desh गिरफ्तारी के बाद क्या अब CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल?

गिरफ्तारी के बाद क्या अब CM पद से इस्तीफा देंगे अरविंद केजरीवाल?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे? क्या अब दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है? हालांकि दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा है कि गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

क्या मुख्यमंत्री पद से देना पड़ेगा इस्तीफा

इस सवाल को समझने के लिए हाल ही में झारखंड में हुए घटनाक्रम को देखा जा सकता है। झारखंड में भी दिल्ली जैसा ही मामला सामने आया था। भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कई समन जारी किए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ईडी के गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद झारखंड में चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। झारखंड के हाल ही में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद दिल्ली में भी संशय बढ़ गया है। लेकिन केजरीवाल के इस्तीफा को लेकर अभी तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा गया है।

कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से किया था इनकार?

बता दें कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में नई याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने गुहार लगाई कि उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए। वह जांच में शामिल होने को तैयार हैं। हाईकोर्ट में CM के वकीलों ने कहा कि उन्हें आशंका है, ED मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लेगी। अगर अरविंद केजरीवाल को सुरक्षा दी जाती है, तो वह पेश होने के लिए तैयार हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक से इनकार कर दिया था। अदालत में सुनवाई के कुछ घंटों बाद ही ईडी की टीम केजरीवाल के घर पहुंच गई। दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ReadAlso;सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुरक्षा का सख्त पहरा, कानून हाथ में लेने पर होगी कार्रवाई

Exit mobile version