आरतीभक्ति धर्म श्री राधा जी की आरती।। Aarti Radha ji ki… June 21, 2019 FacebookTwitterPinterestWhatsApp श्री राधा जी की आरती आरती श्री वृषभानुसुता की | मंजु मूर्ति मोहन ममताकी || टेक || त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि, विमल विवेकविराग विकासिनि | पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि, सुन्दरतम छवि सुन्दरता की || मुनि मन मोहन मोहन मोहनि, मधुर मनोहर मूरती सोहनि | अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि, प्रिय अति सदा सखी ललिताकी || संतत सेव्य सत मुनि जनकी, आकर अमित दिव्यगुन गनकी, आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी, अति अमूल्य सम्पति समता की || कृष्णात्मिका, कृषण सहचारिणि, चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि | जगज्जननि जग दुःखनिवारिणि, आदि अनादिशक्ति विभुताकी ||