आरतीभक्ति धर्म जय भैरव जी की आरती | Aarti July 13, 2019 FacebookTwitterPinterestWhatsApp जय भैरव जी की आरती जय भैरव जी की आरती ॐ जय भैरव स्वामी देवा जय भैरव स्वामी। जय भैरव जी जय श्री महाकाल जय जय अंतरयामी।। सेवक द्वार पुकारे, दाता दु:ख हरों। संकट हरण, हरण कर संकट दूर करो।। ॐ जय भैरव ….. जय आनंद कंद प्रभु, भक्तन सुखकारी। मस्तक सोहै चंदा, मुख की छवि न्यारी।। ॐ जय भैरव ….. जिस पर खुश जो जावे, शिव के अवतारी। बाधा सकल नाशकर, शत्रु करे छारी।। ॐ जय भैरव ….. शुभ रविवार दिवस, बाबा के मन भावा।। भोग लगे लड्डुवन के, खप्पन भरि खावा।। ॐ जय भैरव …. प्रेम भक्ति श्रद्धा से, जो प्रभु शरण पड़े। अच्छे भले, बुरे सब-सारे काज अड़े।। ॐ जय भैरव …. ऐलादी जब रोई, भागे दु:ख हारी। जाई भात पहनायो, शिर चुनरी डारी।। ॐ जय भैरव ….. तुम बिन मां और शिव की पूजा सुखदाई। पूर्ण न होवे स्वामी, मिलै ना प्रभुताई।। ॐ जय भैरव …. साद भक्त के संकट, क्षण में दूर करे। मेरी बार दयानिधि, कहो को देर करे।। ॐ जय भैरव …. स्वान सवारी सोहत, डमरू डमकांवत। दास की आरत बानी, सुन भागे आवत।। ॐ जय भैरव ….. श्री भैरव जी की आरती, जो कोई नर गावै। ‘कमलानंद’ कहै सो, सुख सम्पति पावें।। ॐ जय भैरव श्री श्री 1008 गुरु कमलानंद जी महाराज द्वारा रचित बाबा महावतार सेवा ट्रस्ट(रजि.) मंदिर- (श्री काली देवी मंदिर, बैंक कॉलोनी, नजदीक, रेलवे फाटक, सीएमसी अस्पताल, हिसार, हरियाणा) धाम- (बड़वा धाम, हिसार, राजगढ़ रोड़, SH52 बड़वा)