Home news यूपी के अश्वनी सिंह ने तोड़ा 118 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

यूपी के अश्वनी सिंह ने तोड़ा 118 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

देवरिया- उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक मिनट में सबसे ज्यादा पुशअप का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। ये रिकॉर्ड यूपी के देवरिया में रहने वाले अश्वनी सिंह ने दर्ज किया। अश्वनी सिंह ने एक मिनट में 60 पाउंड वजन अपनी पीठ पर रखकर एक पैर पर 34 पुशअप किए और अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया।

ग्रामीणों ने फूलों की मालाओं से किया अश्वनी का स्वागत

इस उपलब्धि के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय समेत ग्रामीणों ने फूलों की माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस रिकॉर्ड के बाद अब अश्वनी एक नए रिकॉर्ड की तैयारी में जुट गए हैं।

पहले भी 2017 में अश्वनी बना चुका है वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि अश्वनी पहले भी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर चुके हैं। 2017 में अश्वनी ने एक घंटे में सबसे ज्यादा पुशअप लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिसके बाद से ही वे एक मिनट में सबसे अधिक पुशअप का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे थे।

Exit mobile version