Home Entertainment Bollywood सिंगल लोगों को रणवीर ने दी ये सलाह…

सिंगल लोगों को रणवीर ने दी ये सलाह…

अक्षय कुमार और रणवीर सिंह आपस में एक बेहतरीन दोस्ती हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह ने लीड रोल में नज़र आए थे। वहीं अक्षय कुमार इसी फिल्म में अपनी एक छोटी सी झलक नज़र आई थी। लेकिन वे इस फिल्म की अगली कड़ी यानि सूर्यवंशी में नज़र आने वाले हैं।

दोनों ही सुपरस्टार एक बार फिर एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मज़ाकी अंदाज़ में नज़र आए। एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अक्षय कुमार ने एक अवॉर्ड जीता और रणवीर को स्टेज पर बुला लिया। अक्षय ने इसके बाद रणवीर से सवाल करते हुए कहा कि तेरी शादी को कितना टाइम हो गया है, इस पर रणवीर ने कहा कि उनकी शादी को पांच महीने हो चुके हैं। तो अक्षय ने कहा कि जिन लोगों ने नई-नवेली शादी की है, उन लोगों को तुम क्या सलाह देना चाहोगे ?

इस पर रणवीर ने कहा कि जिन लोगों ने भी शादी की है, उन्होंने बेहतरीन फैसला लिया है। रणवीर की इस बात पर अक्षय ने कहा कि हमें पता है कि उन लोगों ने बेहतरीन फैसला लिया है, तभी तो उन्होंने शादी की है, ये बताओ सलाह क्या दोगे लोगों को ? इस पर रणवीर ने कहा कि जितने भी अय्याश लोग हैं, जितने भी लोग अपने आपको सुधारना चाहते हैं, वो लोग प्लीज़ शादी कर लें। रणवीर के इस जवाब पर वहां मौजूद ऑडियन्स हसने लगे।

Exit mobile version