Home news प्रतिभा अब संसाधनों की मोहताज़ नहीं ,खिलाड़ी को केंद्र से हरसंभव मदद...

प्रतिभा अब संसाधनों की मोहताज़ नहीं ,खिलाड़ी को केंद्र से हरसंभव मदद देगी भारत सरकार- अनुराग ठाकुर

हरियाणा में पहली बार आयोजित ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के चौथे संस्करण के उद्घाटन के अवसर पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंचकूला में भव्य स्वागत किया गया।

“पानी में नहाने सिर्फ दिखावे को बदलते हैं, पसीने से नहाने वाले इतिहास बदलते हैं” इतना कहते हुए अमित शाह ने इनॉग्रेशन में खिलाड़िओं को प्रोत्साहन दिया! भारत के इस महा समारोह में उत्साह से भरी एक लेहेर सुनाई दे रही थी, और सच में देश का इतिहास एक बार फिर रचा जा रहा है । हर कोने से प्रतिभा शाली बच्चों का ताँता लगा हुआ है और मैदान  जंग का एलान हो चूका है। मेहनत और पसीने को पर्याय बनाकर गृह मंत्री ने बच्चों को प्रोत्साहित ही नहीं, ख़ुशी से उद्वेलित भी किया है

“Haryana is land of Champions” हरियाणा ने जितने मेडल देश को दिए हैं, शायद ही किसी और राज्य ने दिया हो। इस धरती को नमन,यहां के किसान खेतों में, जवान बॉर्डर पर और हमारे खिलाड़ी नौजवान खेल मैदान में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का काम करते हैं” हरियाणा सरकार की नीतियों से प्रदेश के बच्चों को खेल कूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलता है। जो ऐसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में देश भर को देर से सही, पर पता चलता है! मनोहर लाल सरकार ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने पर अपना पूरा-पूरा समय दिया है। नतीजा ये की हरियाणा हर क्षेत्र में परचम लहराए खड़ा है!

स्वर्ण पदक सोने से नहीं बल्कि खिलाड़ियों के पसीने से बनता है –अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने KheloIndiaYouthGames2021 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कहा भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का घर है। नए भारत के भाग्य को आकार देने में युवा भारत की निर्णायक भूमिका है। हम आपको मसौदे पर अपने विचार और सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करते हैं’  उन्होंने कहा, हरियाणा ने देश के लिए जितने मेडल लाए हैं, उतने मेडल शायद ही किसी और राज्य ने दिए हों। मैं इस भूमि को नमन करता हूं। राष्ट्रीय युवा नीति” ‘हरियाणा चैंपियंस की भूमि’ है।

“स्वर्ण पदक सोने से नहीं बल्कि खिलाड़ियों के पसीने से बनता है” अनुराग सिंह ठाकुर, खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण में, जो 4 जून से 13 जून तक पंचकूला और अन्य शहरों में आयोजित किया जाएगा।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, यह है पीएम का विजन नरेंद्र मोदी कि भारत हर खेल में पदक लाने में सक्षम है। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जीते 7 पदक19 पैरालंपिक में 16 डेफलिंपिक में जीता है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन ही इस दृष्टिकोण से किया जा रहा की कल का भारत मेडल्स भी लाएगा, और नंबर1 आने पर अपना परचम भी लहराएगा। अनुराग ठाकुर ने ये भी आश्वस्त किया की सरकार किसी भी खिलाडी की मदद करने में पीछे नहीं हटेगी, वो अपने खेल पर ध्यान दें, बाकि आवश्यकताओं की चिंता अब सरकार कर लेगी! “2047 तक भारत को खेल के क्षेत्र में शीर्ष 5 देशों में लाना हमारा लक्ष्य है” चैम्प्स ऑफ इंडिया ने भारतीय खेलों की भावना, देश को गौरवान्वित करने के लिए हमारे युवा और नवोदित एथलीटों के भीतर की आग को प्रदर्शित करते हुए एसबीआई #खेलोइंडिया यूथ गेम्स 2021 की #KIYG2021 #उम्मीद सेयाकेन तक  मशाल का आयोजन किया।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, देश हर कोने से प्रतिभा उमड़ कर एक मैदान में आ खड़ी हुई हो, यही प्रतीत होता है। भारत सरकार के खेलो इंडिया इनिशिएटिव में 25 से ज़्यादा अलग अलग खेलों की सूचि शामिल है, जिनकी गिनती को साल दर साल बढ़ाया ही जा रहा है। इस वक़्त लगभग 8500 प्रतिभागि एक मैदान में खड़े अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने एकत्रित हुए है। भारत सरकार की इस पहल से हज़ारों उत्साहित बच्चों को एक आशा की किरण दी है, जो सच में अपने सपनो को सच कर देश के लिए खेलना चाहते हैं, उनको अपना परिचय देने की एक जगह दी है।

 

 

Exit mobile version