Home news संजू ने बाॅक्स आॅफिस पर मारी बाजी, तोड़े कई रिकार्ड

संजू ने बाॅक्स आॅफिस पर मारी बाजी, तोड़े कई रिकार्ड

 : संजय दत्त के जीवन पर बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने बॉक्स आॅफिस पर छाई हुई है। लोगों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म के लिए फैंस का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। पहले वीकेंड में वो करिश्मा कर दिखाया है, जो अब तब भारतीय सिनेमा में बहुत कम ही हुआ है।

 

राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू ने बाॅक्स आॅफिस पर कलेक्शन के मामले में भी कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिलीज के पहले तीन दिन में ही फिल्म ने 120 करोड़ रूपए कमा लिए हैं। फिल्म ने रविवार को 46 करोड़ 71 लाख रूपये का बिजनेस किया। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने अब तक कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। फिल्म संजू ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 34 करोड़ 75 लाख रूपये का बम्पर कलेक्शन किया है। और दूसरे दिन फिल्म को 38 करोड़ 60 लाख रूपये की प्राप्ति हुई। बता दें कि फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनर है।

बाॅलीवुड के सांवरिया की संजू फिल्म ने अब तक के कई सारे रिकार्ड अपने नाम कर लिए हैं। ये फिल्म, हिंदी भाषा की पहली ऐसी फिल्म है जिसने एक दिन में सबसे अधिक कमाई की है। इससे पहले तक ये रिकॉर्ड बाहुबली- 2 ( हिंदी) के नाम रहा है, जिसने तीसरे दिन(रविवार) 46 करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई की थी।

हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट में आए और जुड़़ जाइए पत्रकारिता की दुनिया से। https://www.facebook.com/abgmediainstitute/ 

 

Exit mobile version