Home Entertainment Celebrity राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहारों पर पूर्व संध्या पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई दी है। और कहा,”मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये त्यौहार लोगों में भाईचारे की भावना का विकास करें और हमारे देश में समृद्धि और खुशियां बनी रहें।”

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दर्शाते हैं। लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्नित करते हैं क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि लोग अच्छी फसल उत्पादन का आनंद लेते हैं और इन त्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं। यह न केवल भारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश की विविधता में एकता का भी उदाहरण है।

Exit mobile version